साहिबगंज, जुलाई 9 -- साहिबगंज। मालदा रेल डिविजन के रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य सुनील कुमार सिन्हा क्षेत्र की रेल समस्या को अब दिल्ली में रेलवे बोर्ड के समक्ष रखेंगे। इसे लेकर वे दिल्ली रवाना हो गये हैं। दिल्ली में वे रेल मंत्री आदि से भी मिलेंगे और इस क्षेत्र को रेलवे के क्षेत्र में उपेक्षित रखे जाने की समस्या को रखेंगे। इससे पहले उन्होंने बीते दिनों मालदा डीआरएम से मिल कर क्षेत्र की रेल समस्या पर वार्ता कर मांग पत्र सौंपा था। यह भी पढ़ें- धनबाद के 9 प्रमुख रेलवे फाटकों पर आरओबी निर्माण की व्यवहार्यता जांच के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...