फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। रेलवे बोर्ड के सलाहकार ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से मिलने वाली सुविधाओं के बावत जानकारी हासिल की। वहीं समस्याओं को दूर कराए जाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान वैश्य एकता परिषद के तत्वाधान में व्यापारियों व दैनिक यात्रियों ने समस्याओं का एक ज्ञापन दिया। सलाहकार आलोक द्विवेदी ने रेलवे स्टेशन के यात्री हाल, प्रथम श्रेणी एसी वेटिंग हाल आदि का अवलोकन किया। साथ ही प्लेटफार्म नंबर चार का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद यात्रियों को प्लेटफार्म की जमीन पर बैठे देखने पर उन्हे प्रतीक्षालय जाने की हिदायत दी। सलाहकार ने अधिकारियों से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतरी से दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि रेलवे स्ट...