वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी, हिटी। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट समन्वय) शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की क्षमता का आकलन कर उसके आधार पर वाणिज्यिक प्रबंधन, परिचालनिक प्रबंधन, स्वच्छता प्रबंधन तथा गैर लाभकारी उपक्रमों को व्यवस्थित करना जरूरी हो गया है। कहा कि इसके लिए अलग से कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। कार्यकारी निदेशक ने प्लेटफॉर्म सं. 8 पर पार्सल कार्यालय में रखे पार्सलों की गहन जांच की। दस्तावेजों में दर्ज वजन का मिलान किया। कार्यालय से आने-जाने वाले पार्सलों का ब्योरा तथा पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी ली। तत्पश्चात सामान्य यात्री हाल, सेकेंड एंट्री, वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर रख-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.