धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद। धनबाद रेल मंडल में महाप्रबंधक के साथ सांसदों की बुधवार को ट्रेन सुविधाओं से संबंधित बैठक में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कई मुद्दे उठाए। सोनारडीह-लीलोरी स्थान रेलवे फाटक पर स्थायी समाधान, नई ट्रेनों का परिचालन, स्टेशन विकास, ओवरब्रिज, अंडरपास एवं यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे बोर्ड से त्वरित कार्रवाई की मांग की। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से जुड़े रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना एवं जनहित के कुल 18 महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सांसद ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को विस्तार से रखा तथा शीघ्र समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- धनबाद से दिल्ली होते हुए जम्मूतवी के लिए मिलेगी नई ट्रेन रेलवे कॉलोनियों में सफाई, नालियों, बिजली ...