रेलवे बांध पर उगी झाड़ियों में लगी आग
बाराबंकी, मई 17 -- रामनगर। गणेशपुर से निकले पुराने रेलवे बांध पर उगी झाड़ियों में अचानक आग लग गई और तेज लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा। रविवार की दोपहर बांध के पास आग की तेज लपटें देख ग्रामीणों ने पुलिस व फायर कर्मियों को फोन किया। फायर ब्रिगेड मौके पहुंची और आग पर काबू पाया। कोतवाल व वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। करीब एक किमी तक झाड़ियां जल गईं। यह भी पढ़ें- बीड़ी की चिनगारी से लगी आग, आम का बाग और जंगल खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.