भागलपुर, फरवरी 2 -- नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाबा विशुराउत पहुंच पथ स्थित रेलवे फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के समीप एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। घटना के बाद अफरातफरी मच गई, लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी। मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना पर नवगछिया थाना पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर व गले पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उसके साथ कुछ गलत करके उसे मारकर फेंक दिया गया है। पुलिस हत्या समेत अन्य सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस...