जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के आदेश पर रेलवे विभिन्न स्टेशनों के फ्रंट लाइन कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा में आग बुझाने की ट्रेनिंग दे रहा है। टाटानगर में रेलवे सिविल डिफेंस समय-समय पर रेलकर्मियों को ट्रेनिंग देता है। इससे आग लगने के खतरों की पहचान और आग से सुरक्षा के बुनियादी उपाय, आग बुझाने वाले यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) का सुरक्षित इस्तेमाल, आग लगने की घटनाओं पर कार्रवाई से कर्मचारियों को अवगत कराना प्राथमिकता में है। बताया जाता है कि, नियमित ट्रेनिंग से क्षमता बढ़ाने व सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए विभागों में अभियान चलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...