चक्रधरपुर, जनवरी 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकट पुराना रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मरम्मत के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से रेलकर्मी नंदलाल लकड़ा झुलस गया जिसे इलाज के लिए आईजीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पुराना रेलवे स्टेशन स्थित फुटओवर ब्रिज का थर्ड और फोर लाइन के बीच में स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका गुरुवार दोपहर में रेलकर्मी मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान रेलकर्मी का पांव फिसल गया और वह ब्रिज पर लटक गया। इस कारण वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में करंट काटी गई और उसे नीचे उतारा गया। राउरकेला सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...