रेलवे फीडर का तार फुंका, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
शामली, जून 16 -- कांधला। नगर में रेलवे फीडर का तार फुंक जाने से रविवार को कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर नाराजगी जताई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग ने खराबी दूर कर आपूर्ति को सुचारू कराया। नगर के रेलवे फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण तार फुंक गया, जिससे फीडर से जुड़े रायजादगान, दिल्ली बस स्टेण्ड, शिव विहार, दलीप विहार अन्य कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। यह भी पढ़ें- चरमराई आपूर्ति: शहर से लेकर ग्रामीण फीडर तक का हाल खास्ता बिजली न आने से घरों में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया, जबकि दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.