संभल, फरवरी 4 -- रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के कारण रेलवे फाटक 35 बी दो दिन बंद रहेगा। ऐसे में शहर में आने -जाने लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे फाटक 35 बी 4 फरवरी की सुबह छह बजे से 5 फरवरी की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। जबकि रेलवे फाटक 36 बी ओवर ब्रिज निर्माण के चलते पहले से ही बंद चला आ रहा है। इस फाटक के बंद होने से शहर में आने -जाने वाले लोगों व वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में शहर के लोग व वाहन मोहल्ला लक्ष्मणगंज, सीकरी गेट, जारई गेट होते हुए रेलवे अंदर पहुंचेगे। दोनों रेलवे फाटक का ट्रैफिक 34 ए से गुजरने के कारण शहर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शहर के कई मोहल्ले में जाम की स्थिति बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.