संभल, जनवरी 31 -- बदायूं रोड स्थित रेलवे फाटक 34-ए पर ट्रैक पर कार्य किए जाने के कारण उसे दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। फाटक बंद रहने के चलते रेलवे फाटक 35-बी पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बदायूं रोड रेलवे फाटक 34-ए पर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण फाटक को दो दिन के लिए बंद किया गया था। वहीं रेलवे फाटक 36-बी ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते पहले से ही लंबे समय से बंद है। ऐसे में शहर में प्रवेश और निकास के लिए फिलहाल केवल रेलवे फाटक 35-बी ही एकमात्र रास्ता बचा है। एक ही फाटक से आवागमन होने के कारण यहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति ...