संभल, जनवरी 29 -- बदायूं रोड स्थित रेलवे फाटक 34 ए पर ट्रैक पर कार्य किया जा रहा है । जिसके चलते इसे दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है । इसके बंद होने से रेलवे फाटक 35 बी पर गुरुवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। बदायूं रोड रेलवे फाटक 34 ए पर नई रेल लाइन बिछाने के दौरान रेलवे ने 2 दिन का बंद किया है। जबकि रेलवे फाटक 36 बी ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते काफी समय से बंद है। अव शहर में जाने के लिए मात्र रेलवे फाटक 35 बी है। इस पर दिन भर जाम की स्थिति रहने से नगर में बदायूं व मुरादाबाद की ओर आने -जाने वालों को खासी दिक्कतों का करना पड़ा है। हालांकि बदायूँ से शहर में आने के लिए मोहल्ला लक्ष्मणगंज, सीकरी गेट व जारई गेट होकर लोग शहर व रेलवे फाटक 35 बी पर पहुंचते रहे। जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालांकि य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.