धनबाद, जून 14 -- आद्रा डिवीजन अंतर्गत महुदा-गोमो रेल लाइन के बीच स्थित खानूडीह रेलवे फाटक पार करने के दौरान शनिवार की सुबह पिकअप वैन ने फाटक को टक्कर मार दी। इससे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौक पर पहुंची आरपीएफ ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। इधर रेलवे ने क्षतिग्रस्त फाटक का मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान फाटक से गुजरने वाली बाघमारा-डुमरा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस समेत कई स्कूली वाहनों को वापस लौटकर दूसरे रास्ते से गंतव्य के लिए जाना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मियों ने फाटक की मरम्मत की। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...