रुडकी, मई 1 -- रुड़की, संवाददाता। रेलवे प्रशासन द्वारा फाटक संख्या 520 पर सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने के चलते आवागमन प्रभावित रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्यालय) उत्तर रेलवे रुड़की के अनुसार इकबालपुर-लक्सर मार्ग स्थित इस रेलवे फाटक पर 3 मई को सुबह 8:00 बजे से 4 मई को सुबह 8:00 बजे तक रोड रिपेयर का कार्य किया जाएगा। इस दौरान फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को कार्य नहीं हो सका था, क्योंकि उस दिन बारिश हो गई थी। इसके चलते नई तिथि तय की गई है। आमजन से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.