लातेहार, दिसम्बर 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को टोरी रेलवे फाटक बंद रहने के कारण दोपहर बाद अचानक भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। फाटक के दोनों ओर यात्री बसों, स्कूल बसों, एम्बुलेंस समेत छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक तरफ रेलवे फाटक से कुजरी तक । वहीं दूसरी ओर फाटक से बुधबाजार मेन रोड तक पुरा मार्ग वाहनों से जाम था। बताया गया कि शुक्रवार को स्थानीय हाट का दिन होने से बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक थी, जिस वजह से जाम की समस्या और गंभीर हो गई। दोनों ओर से वाहनों की इतनी लम्बी कतारे थी कि फाटक खुलने के बाद भी जाम खुलने में घंटो लग गये। करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहने के कारण कई वाहन चालक परेशान दिखाई दिए। विशेषकर एम्बुलेंस में मौजूद मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल बसों...