संभल, अप्रैल 28 -- शहर में जाम की समस्या एक बार फिर विकराल रूप में सामने आई, जब कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटक संख्या 35-बी सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक बंद रहा। फाटक बंद होते ही शहर की मुख्य आवाजाही ठप हो गई और दोनों ओर लंबा भीषण जाम लग गया। इस दौरान गर्मी और लू के बीच जाम में फंसे लोगों की हालत खराब हो गई, वहीं पुलिस को भी स्थिति संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन करीब 25 मिनट देरी से पहुंची। इसके बाद तुरंत एक मालगाड़ी आ गई और फिर मुरादाबाद की ओर से टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे लेट पहुंची। यह भी पढ़ें- कलान में भीषण गर्मी में जाम से नहीं मिल रही निजात लगातार ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक को लंबे समय तक बंद रखना पड़ा, जिससे शहर की मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की ...