गाजीपुर, फरवरी 13 -- जमानियां। रेलवे स्टेशन बाईपास फाटक पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय लोग परेशान हैं। घंटों तक फाटक बंद रहने से राहगीरों, व्यापारियों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को वाराणसी ले जाने में देरी होने से परिजन चिंतित रहते हैं। भाजपा व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि व्यस्त क्रासिंगों पर 50 से अधिक पुलों का प्रस्ताव भेजा गया है और कई स्थानों पर निर्माण भी हो चुका है, लेकिन जमानियां बाईपास फाटक अब भी उपेक्षित है। लोगों ने स्थानीय सांसद, विधायक और रेल प्रशासन से शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है,...