मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ठंड के मौसम में कोहरे का प्रभाव बढ़ने से रेल परिचालन पर असर पड़ता है। साथ ही रेलवे गुमटी पर भी दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। रेलवे रेल फाटकों पर दुर्घटना रोकने के लिए और मजबूत सुरक्षा के उपाय करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के सुरक्षा, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कार्यकारी निदेशक बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने पांच बिंदुओं पर सुरक्षा के उपाये बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे के साथ सभी जोन के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर इसे तत्काल दुरुस्त करने को कहा है, ताकि कोहरे से रेल फाटक पर दुर्घटना की आशंका कम की जा सके। रोड ट्रैफिक व बूम बैरियर साफ-साफ दिखे : पत्र में उन्होंने कहा है कि रेलवे के रेल फाटक पर सुरक्षा के उपायों को और मजबूत करना है। पिछले दो सालों में एसईआर, ईआर और एनआर जोन ...