मुरादाबाद, मई 21 -- रोशनपुर रेलवे फाटक पर गुरुवार शाम फाटक खुलने का इंतजार कर रहे बाइक सवारों को पीछे से आए तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति, दो बच्चे और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। भगतपुर टांडा निवासी याकूब अपनी पत्नी ईरम (32), एक वर्षीय पुत्र अली और पांच वर्षीय पुत्री मायजा के साथ थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम मासूमपुर स्थित ससुराल गए थे। शाम करीब छह बजे परिवार बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वे रोशनपुर रेलवे फाटक पहुंचे, ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बंद मिला। याकूब ने बाइक रोककर फाटक खुलने का इंतजार करना शुरू कर दिया।इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर बाइक से टकरा गया और फाटक पर खड़े वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि याक...