गाजीपुर, जनवरी 3 -- फोटो-10 सादात। रेल प्रशासन ने नगर के दक्षिण तरफ स्थित पुराना रेलवे फाटक संख्या-25 से लगभग सौ मीटर दूरी तक सड़क के पीच निर्माण का कार्य कराया गया है। माली टोला मोड़ से दक्षिणी रेलवे फाटक तक के इस सड़क के बनने से जनता में खुशी है। इससे आवागमन आसान, सुरक्षित और सुगम हो गया है। इससे बरसात के दिनों में कीचड़ और दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...