इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 व 4 पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने बुधवार को स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि प्लेटफॉर्म पर रोशनी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में दिक्कत होती है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। अंधेरे के कारण कई बार संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल होने की आशंका भी बनी रहती है। पदाधिकारियों ने जनहित का हवाला देते हुए स्टेशन अधीक्षक से अनुरोध किया है कि प्लेटफॉर्म संख्या 3 व 4 पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए, जिससे या...