पाकुड़, अगस्त 2 -- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिव भक्तों और कांवरियों का उत्साह चरम पर है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। कांवरियों के जत्थे लगातार सुल्तानगंज और धामों को रुख करने लगे है। ​रविवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन का नजारा पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। पूरा स्टेशन परिसर भगवा रंग में रंग गया और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। यहां से कांवरियों का एक बड़ा जत्था देवघर के साथ-साथ प्रसिद्ध शिवगाद्दी धाम और मोतीझरना धाम के लिए रवाना हुआ。 यह भी पढ़ें- Simdega News: कांवरियों का दल देवघर व वेदव्यास रवानाकठिन साधना और अटूट आस्था की यात्रा... ​यात्रा पर निकले कांवरियों ने अपनी अटूट आस्था साझा करते हुए बताया कि इस पवित्र यात्रा से उन्हें अद्वितीय आनंद और मानसिक शांति की अनुभूति होती है। यह भी पढ़ें- सहरस...