जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर विभिन्न स्टेशनों पर स्पेशल टिकट जांच अभियान शुरू है। इसके तहत शनिवार को आरपीएफ के जवानों और टिकट निरीक्षक की टीम ने 236 यात्रियों को विभिन्न आरोप में पकड़कर 1 लाख 86 हजार रुपए राजस्व वसूला है। इससे पर्व चक्रधरपुर पूर्व मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अभियान चलाकर टीम ने डेढ़ लाख से ज्यादा जुर्माना वसूलने के साथ ही रेलवे एक्ट उल्लंघन के मामले में 200 से ज्यादा लोग यात्रियों को पकड़ा था। रेलवे के अनुसार विशेष टिकट जांच का तात्पर्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि यात्रियों को सही टिकट पर यात्रा के प्रति जागरूक करना भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...