प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन (एनसीआर जोन) की मंडलीय एवं जोनल पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक मंगलवार को सुहागन पैलेस में हुई। बैठक में रेलवे पेंशनरों के मानार्थ पास पर रोक, रेलवे अस्पतालों में मानक दवाओं की उपलब्धता तथा पेंशनरों के लिए अलग डॉक्टर और दवा काउंटर की व्यवस्था की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सातवें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में 2026 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन समानता का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। जोनल महामंत्री आरएन सिंह ने रेलवे मंत्रालय से 29 मई 2026 के आदेश को वापस लेकर 29 नवंबर 2021 की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। बैठक में सांसदों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही 31 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रयागराज में होने वाले फेडरेशन के 61वें वार्षिक अधिवेशन को सफल बना...