रेलवे पेंशनरों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- तपोवन पार्क, न्यू कैंट में अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता शिव चरण सिंह ने की। पेंशनरों ने पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन और रेलवे पास ऑफलाइन जारी करने की मांग की। श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि रेलवे बोर्ड का पेंशनर संगठनों से समस्याएं सुनकर समाधान का निर्देश सराहनीय है। केंद्रीय चिकित्सालय में पंजीकरण, दवा वितरण और वेटिंग हॉल की नई व्यवस्था की भी प्रशंसा की गई। बैठक में सतीश चंद्रा, विजय कुमार, अरुण कुमार द्विवेदी और अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेंशन को आयकर से मुक्त करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.