मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास रेलवे पुल निर्माण कार्य के दौरान रविवार की शाम लोहे का प्लेट मजदूर पर गिरने से दबकर उसकी मौत हो गई। जेसीबी से प्लेट उठाते समय यह हादसा हुआ। लोहे का प्लेट लगभग एक से डेढ़ कुंतल का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल निवासी 55 वर्षीय घनश्याम निषाद पुत्र लक्ष्मण निषाद मजदूर थे। वह ओझला पुल के पास रेलवे विभाग के बन रहे पुल के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम भी कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर की मौत जेसीबी का चालक मशीन से लोहे का प्लेट उठा रहा था। पास में मजदूर घनश्याम भी कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अचानक लगभग डेढ़ कुंतल का लोहे का प्लेट घनश्याम पर जा गिरा। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.