कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम रेलवे ने बन रहे सभी बड़े व महत्वपूर्ण रेल पुलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रेलवे के पुलों की मजबूती जांचने के लिए अब तक सिर्फ क्यूब टेस्ट होता था। अब निर्माण की चार स्तर पर जांच की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने अब क्यूब टेस्ट के अलावा कोर टेस्ट, परमिएबिलिटी टेस्ट और अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी (यूपीवी) टेस्ट किया जाना भी अनिवार्य कर दिया है। यह भी पढ़ें- पुल ढहने की घटनाओं से जागा रेलवे, अब निर्माण की चार स्तर पर होगी जांचसभी रेलवे जोन के लिए निर्देश रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इसे तत्काल प्रभाव से सभी निर्माणाधीन बड़े पुलों पर लागू किया जाए। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पुल के सभी हिस्सों फाउंडेशन, पिलर, ए...