लातेहार, अगस्त 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। केचकी रेलवे पुल के पास चोन्हवा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी के लगातार विचरण करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक उक्त हाथी अपने झुंड से बिछड़कर बेतला जंगल से चोन्हवा इलाके में पहुंच गया है। उक्त हाथी की लगातार चहलकदमी से आसपास के ग्रामीणों में जहाँ दहशत का माहौल कायम है,वहीं रेलवे लाइन के आसपास विचरण करने से हाथी के प्रति कभी कोई हादसा होने की प्रबल संभावना है। रेलवे पुल के पास से गुजरते कई रेलयात्रियों ने अपने मोबाईल में विचरण करते उक्त हाथी की तस्वीर कैद की है। हालांकि इसबारे में प्रभारी वनपाल सह केचकी संगम प्रभारी दीपक मिश्रा ने अनभिज्ञता जताते कहा कि पता लगाकर उक्त हाथी को पुनः उसके प्राकृतिक आवास की ओर भेजने का प्रयास किया जाएगा ।इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से उस हाथी की गतिविधियो...