जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने बुधवार को दस्तावेज की जांच के साथ ही बरामद पोस्तु सोनारी पंचवटी नगर के व्यापारी शैलेश अग्रवाल को सौंप दिया। बताया जाता है कि टाटानगर रेल पुलिस के जवानों ने मंगलवार शाम प्लेटफार्म ड्यूटी के दौरान संदेह के आधार पर 50 बोरी में पोस्तु बरामद किया था। जिस व्यापारी द्वारा दूसरे स्टेशन पर भेजा जाना था। रेल पुलिस द्वारा पोस्तु को जब्त करने की सूचना पाकर व्यापारी रेल थाना थाने पहुंचा और खरीदी से लेकर अन्य तरह के कागजात दिखाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...