रेलवे पास पर भी उच्च श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे रिटायर कर्मचारी
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- रेलवे के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारी अब पास पर अतिरिक्त किराया देकर राजधानी, दुरंतो, शताब्दी, वंदे भारत समेत अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के उच्च श्रेणी के कोच में यात्रा कर सकेंगे। मेंस कांग्रेस नेता शशि रंजन मिश्रा ने कहा कि रेलवे ने कर्मचारियों को यह नई सुविधा दी है। रेलवे के नए आदेश से हजारों कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पास पर यात्रा करने में सहूलियत होगी। फेडरेशन लंबे समय से रेलवे बोर्ड के समक्ष यह मुद्दा उठा रहा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। पास के आधार पर उच्च श्रेणी में टिकट बुकिंग की सुविधा देने के लिए जल्द ही क्रिस, एचआरएमएस और टिकट आरक्षण प्रणाली में बदलाव किया जाएगा, ताकि रेलकर्मी पास पर निर्धारित श्रेणी से एक श्रेणी ऊपर भी यात्रा कर सकें। यह भी पढ़ें- राजधानी, शताब्दी और व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.