प्रयागराज, जून 6 -- ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की बैठक शनिवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में हुई। अध्यक्षता एआईआरपीडब्ल्यूएफ के एमके सिंह ने की। मुख्य अतिथि एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव रहे। बैठक में एआईआरपीडब्ल्यूएफ के मंडल मंत्री मोहिबुल्लाह ने सरकार के रेलवे पास ऑनलाइन जारी करने के फैसले को अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में वरिष्ठ पेंशनर डिजिटल प्रक्रिया से सहज नहीं हैं। ऐसे में मैनुअल पास व्यवस्था भी जारी रहनी चाहिए। उन्होंने पेंशनरों की स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं की समस्याएं भी उठाईं और सरकार से जनहित में निर्णय की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर वार्षिक रेलवे पास में छेड़छाड़ हुई या मैनुअल व्यवस्था खत्म करने का तुगलकी फरमान लागू हुआ तो संगठन आंदोलन को मजबूर ह...