रेलवे पार्सल बुकिंग में सीधे बैंक खाते से होगा ई-पेमेंट
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- रेलवे पार्सल बुकिंग में अब भाड़े का भुगतान सीधे बैंक खाते से हो सकेगा। रेलवे बोर्ड ने पार्सल ट्रैफिक के लिए इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली को मंजूरी दी है। इसके तहत संबंधित जोनल रेलवे, अधिकृत बैंक और ग्राहक के बीच त्रिपक्षीय अनुबंध होगा। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम वाले स्टेशनों पर बुकिंग क्लर्क के निर्देश पर ग्राहक के खाते से रेलवे के खाते में रकम ट्रांसफर होगी। 150 सेकंड के भीतर डिजिटल पार्सल रसीद जारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.