जमुई, मार्च 17 -- झाझा, निज प्रतिनिधि रेलवे परिसर में नगर परिषद क्षेत्र के रेलवे परिसर में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे अस्थायी सफाईकर्मियों ने रेलवे द्वारा हटने के निर्देश के बाद वैकल्पिक स्थल देने की मांग की है। सोमवार को वारोवारी दुर्गा मंदिर परिसर में सफाईकर्मियों ने एक बैठक कर अपनी बातों को रखा। बैठक में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शामिल हुए। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि रेलवे प्रशासन और डीएम हम लोगों को स्थायी या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए। सफाईकर्मी गीता देवी, जंगली डोम, गुड्डू और रोहित ने बताया कि पहले हमलोगों के पूर्वज करीब 100 वर्षों से रेलवे परिसर के आसपास रह रहे हैं। इनमें से आधे लोग रेलवे और आधे नगर परिषद के अंतर्गत अस्थायी रूप से सफाई का काम करते हैं। यही भरण-पोषण करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्हे...