प्रयागराज, सितम्बर 20 -- स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत प्रयागराज मंडल में 20 सितंबर को छिवकी, जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सभी स्टेशनों तक पहुंचने वाले मार्ग, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों की सीमाओं और पटरियों के किनारे जमा कचरा हटाया गया। चिह्नित स्थानों पर सफाई के साथ सौंदर्यीकरण भी किया गया। अभियान में रेल यात्रियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, सेवानिवृत्त रेलवे एवं पैरा-मिलिट्री कर्मचारियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और सिविल सोसाइटी संगठनों को जोड़ा जा रहा है। रेलवे ने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्टेशनों पर चला सघन सफाई अभियान यह भी पढ़ें- संक्षिप्त खबरें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...