बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी हॉल्ट के पास मिली लाश ससुराल के परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर तुंगी हॉल्ट के पास रविवार को रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गया जिले के नीमचक-बथानी थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी वीरेन्द्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गयी है।

हत्या के आरोप उसके परिजनों ने ससुराल के लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने और शव को पटरी के पास फेंकने का आरोप लगाया है। युवक के दादा राजदेव यादव ने बताया कि उसकी शादी देवधा गांव में तीन-चार पहले हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। ससुराल के लोग काफी समय से बहू की विदाई नहीं कर रहे थे। नीरज वहां जाता तो उसके साथ मारपीट कर उसे भग...