अमरोहा, अप्रैल 26 -- होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों की सहूलियत के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलवाई हैं। ट्रेनों के संचालन से स्थानीय समेत दूरदराज के शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीआर मीणा ने बताया कि गाजियाबाद-मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन सुबह 5:45 बजे गजरौला व सुबह 6:10 बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आएगी। ट्रेन वापसी में मुरादाबाद से शाम छह बजे चलकर शाम 6:55 बजे अमरोहा व शाम 7:20 बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। वहीं बरेली-बिजनौर स्पेशल सुबह 6:00 बजे अमरोहा, 6:24 बजे गजरौला और 6:45 बजे मंडी धनौरा रेलवे स्टेशन पर आएगी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा : कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पहली पाली की परीक्षा होमगार्ड भर्ती परीक्षा स्पेशल बिजनौर-बरेली ट्रेन बिजनौर से...