आगरा, मार्च 30 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के विस्तार की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन अब सूरत से 29 जून तक सोमवार को और छपरा से 1 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलती रहेगी। अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस अहमदाबाद से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को और पटना से 1 मई तक प्रत्येक शुक्रवार तक चलती रहेगी। वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन वलसाड से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को और दानापुर से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...