सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन की दक्षिण ओर खाली पड़ी जमीनों व दर्जन भर छोटे-बड़े गड्ढों को रेल प्रशासन द्वारा मिट्टी डाल कर पाट दिया गया है। गड्ढों में मिट्टी पाटने से दो वार्डों की जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नाली व नाले लबालब भरे हैं। जलनिकासी न होने से पानी सड़कों व लोगों के घरों के सामने फैला हुआ है। रेलवे ने नाला का निर्माण शुरू कर दिया है इससे लोगों ने राहत की सांस ली कि कुछ दिनों में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण ओर रेलवे की काफी जमीनें खाली थीं। कई बड़े-छोटे गड्ढे थे जिसमें नगर पालिका द्वारा बनवाए गए नालों व नालियों के साथ रेलवे का भी पानी गिरता था। गड्ढों को मिट्टी से पाटने के बाद जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई थी। शास्त्रीनगर, बुद्ध नगर ...