मथुरा, जुलाई 28 -- गुरु पूर्णिमा (मुड़िया मेले) पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 17 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु कर दिया है, जिनमें कई ट्रेनों का यहां ठहराव किया गया है। रेलवे ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के लिए डीग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेला स्पेशल, मथुरा जंक्शन-खुटला मेला स्पेशल, मथुरा जंक्शन-अलवर जंक्शन मेला स्पेशल, मथुरा जंक्शन-गंगापुर सिटी मेला स्पेशल, मथुरा जंक्शन-कासगंज जंक्शन मेला स्पेशल का संचालन किया गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को अस्थायी ठहराव होगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गुरु पूर्णिमा पर मेंहदी घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट...