कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते रेलवे की ओर से कई नए नियम लागू किए हैं, जिससे टिकटिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन बदलावों का उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना और असली यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने टिकटिंग सिस्टम में गड़बड़ी रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू किया है। बॉट और फर्जी सॉफ्टवेयर पर रोक लगाने के साथ आधार-आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन लागू किया गया है। साथ ही आईआरसीटीसी ने लगभग 3 करोड़ फर्जी खातों की पहचान कर उन्हें हटाया है, जिससे टिकटों की उपलब्धता में सुधार हुआ है।रद्दीकरण और चार्ट नियम में बदलावअब टिकट रद्द करने की समय-सीमा 48, 12 और 4 घंटे से बढ़ाकर 72, 24 और 8 घंटे कर दी गई है। वहीं आरक्षण चार्ट अब ट्रेन के प...