रेलवे ने माल ढुलाई में दर्ज की 5.50 फीसदी की वृद्धि
चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में माल ढुलाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 सितंबर को 100 मिलियन टन का आंकड़ा हासिल कर लिया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रेलवे ने यह उपलब्धि नौ दिन पहले हासिल की है। पिछले वर्ष 94.94 मिलियन टन की तुलना में इस बार 5.42 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। रेलवे के अनुसार, 22 सितंबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे की संचयी माल ढुलाई 101.33 मिलियन टन रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 96.05 मिलियन टन माल की ढुलाई हुई थी। इस तरह माल ढुलाई में 5.50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर महीने में कोयले की लोडिंग में 21.13 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि संचयी कोयला लोडिंग 6.41 फीसदी बढ़ी है। वहीं, स्टील की संचयी लोडिंग में 15.98 फीसदी और लौह अयस्क की लोडिंग में 7.5...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.