कानपुर, मई 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ बाहर घूमने जाने वालों का लोड देखते हुए रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया हैं। न्यू जलपाईगुड़ी, नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, अगरतला, सिलचर, न्यू तिनसुकिया, डिब्रूगढ़ और नाहरलगुल के लिए ये ट्रेनें चलेंगी। इनमें से एक जोड़ी कानपुर सेंट्रल स्टेशन तो बाकी छह जोड़ी गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। इन सभी स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर के 18, सामान्य के दो, एसएलआरडी के दो सहित कुल 22 कोच होंगे। एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 05758-05757 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन में 05758 न्यू जलपाईगुड़ी से 22 मई शुक्रवार तो 05757 नई दिल्ली से 25 मई सोमवार को चलेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन शुक्रवार को 15:10 बजे रवाना होगी। अगले दिन 17:35 बजे ...