बरेली, अप्रैल 29 -- नैनीताल रोड स्थित दोहना गांव की जर्जर और नुकीले पत्थरों वाली सड़क को लेकर प्रकाशित खबरों का असर दिखने लगा है। रेलवे ने मामले का संज्ञान लेते हुए करीब 400 मीटर सड़क पर रेत डालकर और रोलर चलवाकर उसे समतल कर दिया है, जिससे आवागमन आंशिक रूप से सुचारु हो गया है। हालांकि अभी करीब 300 मीटर सड़क का काम बाकी है, जहां एक पुलिया के निर्माण का कार्य चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिया बनने के बाद जल्द ही तारकोल डालकर पूरी सड़क का काम करा दिया जाएगा। दोहना अंडरपास से निकलते ही गांव को जाने वाला यह मार्ग रेलवे की जमीन पर आता है और लगभग 700 मीटर तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी भी रेलवे की ही है। दिसंबर में इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन पांच महीने बीतने के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा रहा। स्थिति उस समय और खरा...