आगरा, जुलाई 18 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि उधना-मधुबनी ट्रेन का संचालन 12 से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और मधुबनी-उधना ट्रेन का 13 से 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार होगा। वहीं, लालकुंआ-राजकोट ट्रेन 19 जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार तथा राजकोट-लालकुंआ ट्रेन 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। यात्री बढ़ाए गए फेरों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...