भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता मालदा रेल मंडल द्वारा रविवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। भागलपुर-जमालपुर और भागलपुर-साहिबगंज खंडों में ट्रेनों एवं स्टेशनों पर समानांतर रूप से टिकट जांच अभियान चलाया गय। भागलपुर-गोड्डा खंड के कोईली खुटाहा हॉल्ट, गोनू धाम हॉल्ट, हाटपुरैनी हॉल्ट, टिकानी, मंदार हिल, गोड्डा और अन्य स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान का संचालन किया। इस अभियान के दौरान उनके साथ मंडल के वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे। इस अभियान के दौरान कुल 527 बेटिकट यात्री पकड़े गए जिनसे Rs.3,10,945 रुपये जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ। यह अभियान मालदा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...