आगरा, मार्च 28 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन मऊ से 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को और वलसाड से 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन मऊ से शनिवार तड़के 3.45 बजे चलकर शाम 7.15 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रविवार को दोपहर 3.10 बजे वलसाड से चलकर सोमवार सुबह 8.40 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। इसमें 10 जनरल, 5 स्लीपर, एक एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड कोच लगाए जाएंगे। गाड़ी सं. 05033/05034 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन गोमती नगर से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को और बांद्रा टर्मिनस से 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन सोमवार को गोम...