जमुई, मार्च 26 -- झाझा । निज संवाददाता शुरू हो रहे गर्मियों के मौसम के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने निम्नलिखित समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी आसनसोल के पीआरओ ने दी है।05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 02.04.2026 से 25.06.2026 के बीच (13 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से अपराह्न 1.35 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। जबकि इधर से 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 04.04.2026 से 27.06.2026 के बीच (13 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 05 बजे खुलेगी होगी और अगले दिन अपराह्न 3.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। उक्त ट्रेन दुर्गापुर,आसनसोल,चित्तरंजन,मधुपुर,जसीडीह व झाझा समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी...