हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। होली पर्व पर यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे ने एक और होली स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर होगा। वहीं ट्रेन का संचालन मुरादाबाद से दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच होगा। इसके साथ ही रेलवे ने एक होली स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में ट्रेन से यात्रा कर अपने घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती है। आरक्षण के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा एक और होली स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने का निर्णय लिया है। म...