आगरा, अप्रैल 22 -- आगरा रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 855 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन बना कर जारी किए गए। अप्रैल में 49, मई में 31, जून में 98, जुलाई में 84, अगस्त में 37, सितंबर में 120, अक्टूबर में 59, नवंबर में 63, दिसंबर में 53 ,जनवरी में 75, फरवरी में 113 व मार्च में 73 रेलवे रियायत कार्ड जारी किए गए। संजय गौतम ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। यह भी पढ़ें- NEET Admit Card 2026: 26 अप्रैल को आएंगे नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड, 3 मई को देशभर में होगी परीक्षा ऑनलाइन आवेदन के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid.indi...