कटिहार, जून 28 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और अनुशासन बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। जन विश्वास (संशोधन एवं प्रावधान) अधिनियम-2026 के तहत संशोधित रेलवे अधिनियम-1989 के प्रावधानों के अनुसार कुल नौ मामलों में कार्रवाई करते हुए 13,500 का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले चार लोगों को रेलवे अधिनियम की धारा 155(1) के तहत पकड़ा गया। प्रत्येक पर Rs.2,000 के हिसाब से कुल Rs.8,000 का दंड लगाया गया। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दिव्यांग कोच केवल विशेष जरूरत वाले यात्रियों के लिए है और उसके दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया ...